Gujrat: भूपेंद्र पटेल दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ, पीएम मोदी समेत अन्य बड़े नेता होंगे शामिल

Gujrat: भूपेंद्र पटेल दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ, पीएम मोदी समेत अन्य बड़े नेता होंगे शामिल

गुजरात (Gujrat) विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को अहमदाबाद (Ahmedabad) में रोड शो किया। रोड शो के दौरान लोगों ने पीएम मोदी का अभिवादन किया। आपको बता दे कि, गुजरात के मुख्यमंत्री (Chief Minister) के रूप में भारती जनता पार्टी (Bharati Janata Party) के भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को है। पीएम मोदी इस शपथ समारोह शामिल होने के लिए अहमदाबाद पहुंचे हैं। भूपेंद्र पटेल लगातार दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में सोमवार को शपथ लेंगे।

आपको बता दे कि, इस शपथ समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) भी शामिल होंगे। समारोह में भाजपा के नेतृत्व वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी शामिल होने की संभावना है। पार्टी नेता भूपेंद्र पटेल 20 अन्य कैबिनेट मंत्रियों (Cabinet Ministers) के साथ मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे। 

आपको बता दे कि, गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में भाजपा के 156 प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। तो वही कांग्रेस (Congress) को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा हैं। कांग्रेस 77 सीटों से सीधे 17 पर आ गई। कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा।

इस बार सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की स्थिति भी काफी खराब रही। आम आदमी पार्टी के खाते में केवल 5 सीटे ही आई। और तीन सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों (Independent Candidates) के खाते में गईं, जबकि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने राज्य में केवल एक सीट जीती।